फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: अधिकारी की बेटी को हुआ फेसबुक दोस्त से प्यार, पड़ी शादीशुदा जिंदगी में दरार, बच्चों को छोड़ प्रेमी पास पहुंची और फिर...

Wed, 14 Jul 2021 10:35 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

बहराइच में तैनात प्रशासनिक अधिकारी की बेटी की शादी रामपुर के विलासपुर निवासी प्रोफेसर के साथ हुई थी। महिला के तीन बच्चे बताए हैं। उक्त महिला की फेसबुक पर एक वर्ष पूर्व थाना जसराना के एक कस्बा निवासी युवक से दोस्ती हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जनपद में फेसबुक पर दोस्ती और प्यार का एक अजब-गजब मामला सामने आया है। बहराइच में तैनात प्रशासनिक अधिकारी की बेटी एवं प्रोफेसर की पत्नी की थाना क्षेत्र के एक युवक की फेसबुक पर एक वर्ष पूर्व दोस्ती प्यार में बदल गई। महिला बच्चे एवं पति को छोड़कर अपने प्रेमी के पास पहुंच गई। सर्विलांस के आधार पुलिस दोनो को पकड़कर थाने लेकर आई। युवक एवं महिला दोनों शादीशुदा हैं। 

विज्ञापन


बहराइच में तैनात प्रशासनिक अधिकारी की बेटी की शादी रामपुर के विलासपुर निवासी प्रोफेसर के साथ हुई थी। महिला के तीन बच्चे बताए हैं। उक्त महिला की फेसबुक पर एक वर्ष पूर्व थाना जसराना के एक कस्बा निवासी युवक से दोस्ती हो गई। यह दोस्ती प्यार में बदल गई। पांच दिन पूर्व महिला अपने प्रेमी से मिलने एटा पहुंची। प्रेमी महिला को अपने घर ले आया।

वहीं महिला के परिजनों ने थाना विलासपुर में गुमशुदगी दर्ज कराई तो सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने महिला के बारे में जानकारी कर थाना पुलिस को सूचित किया। जसराना पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। महिला का प्रेमी भी शादीशुदा और बच्चों का पिता है। तीन बच्चों की मां महिला ने कहा उसका पति उसे पीटता है। वह अब अपने प्रेमी के साथ रहेगी। कोतवाल बीडी पांडेय ने कहा जनपद रामपुर के थाना विलासपुर में महिला के बारे में गुमशुदगी दर्ज है। वहां की पुलिस को सूचित कर दिया है। विलासपुर पुलिस द्वारा ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आगरा कोरोना वायरस: 24 घंटे में दो संक्रमित ठीक हुए, एक नया मिला, 37 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

आगरा: डेढ़ करोड़ के गांजे के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में गुप्त बॉक्स बनाकर तस्करी, पुलिस और एसटीएफ ने पकड़ा
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें