फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाह बने अटल नगर जिला, सात साल पहले के प्रस्ताव पर हो अमल

Fri, 26 Dec 2025 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने बाह को अटल नगर जिला बनाने के लिए उनके घर के खंडहर से लेकर गलियों तक किया प्रद - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
बाह। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बटेश्वर स्थित घर के अवशेष को नमन कर आम आदमी पार्टी ने बाह को प्रदेश का 76 वां जिला अटल नगर बनाए जाने की आवाज उठाई। बटेश्वर को तहसील का दर्जा दिए जाने की भी मांग की।
विज्ञापन




आम आदमी पार्टी के आगरा के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल वाजपेयी ने बताया कि बाह के पिछड़ेपन को दूर करने एवं क्षेत्रीय लोगों की कठिनाइयों के मद्देनजर अटल नगर जिला बनाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि राजस्व परिषद ने बटेश्वर को जिला बनाए जाने के लिए सर्वे के बाद प्रस्ताव तैयार किया था। 16 अक्तूबर 2018 के प्रस्ताव को मंजूर करते हुए प्रदेश का 76वां जिला बनाए जाने की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे ज्ञापन में की है।



उन्होंने बताया कि जिला बनने से आगरा जिला मुख्यालय से 120 किमी दूर तक बसे यमुना, चंबल और उटंगन के गांवों के लोगों की तरक्की होगी। घर के नजदीक संसाधन होंगे, आगरा तक की दौड़ लगाने से लोग बचेंगे। कहा कि बाह को अटल नगर जिला बनाने के लिए आम आदमी पार्टी गांव-गांव बैठकें कर आंदोलन की रूपरेखा तय करेगी।
विज्ञापन




इसी क्रम में बृहस्पतिवार को बटेश्वर में अटलजी के घर से प्रत्येक गली तक पदयात्रा निकाल कर लोगों को आंदोलन से जुड़ने के लिए जागरूक किया है। जनता चाहती है कि बाह अटल नगर जिला बने, बटेश्वर को तहसील का दर्जा मिले। इस दौरान दिलीप बंसल, जितेंद्र, आलोक शर्मा, प्रवल मित्तल, कृष्ण गोपाल उपाध्याय, अश्वनी शर्मा, प्रांजल भारद्वाज, रानू निगम, सपना गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें