फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गिरासू है टंकी, बोर्ड लगाकर पानी की सप्लाई जारी

विज्ञापन
फोटो। नई बस्ती बालूगंज में स्थित जर्जर पानी की टंकी। संवाद - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
आगरा। छावनी क्षेत्र के बालूगंज स्थित नई बस्ती और चार हेड इलाके में गंगाजल की सप्लाई जिस पानी की टंकी से की जा रही है, उसे छावनी परिषद ने गिरासू घोषित कर रखा है। टंकी के पास चेतावनी बोर्ड लगाकर स्पष्ट लिखा गया है कि यह टंकी खतरनाक है और इससे दूर रहें। फिर भी इसी जर्जर टंकी पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय निवासी कुशल और वकील ने कहा कि टंकी के खंभे कमजोर हो चुके हैं और उनमें दरारें साफ दिखाई दे रही हैं। सीढ़ियां पूरी तरह जर्जर हैं और ऊपर चढ़ना भी जोखिम भरा है। टंकी से रिसाव हो रहा है। श्याम, राकेश, पप्पू, वीरेंद्र और अशोक ने बताया कि टंकी के आसपास आबादी घनी है और यदि यह गिरी तो जानलेवा साबित हो सकती है। छावनी परिषद के कार्यालय प्रभारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि बोर्ड बैठक में नई बस्ती और नौलक्खा क्षेत्र की जर्जर पानी की टंकियों की मरम्मत कराने का टेंडर पास हो गया है। जल्द ही मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा। तब तक टंकी की नियमित निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें