आगरा। आर्थिक तंगी अब बाह तहसील के एथलेटिक्स खिलाड़ी अमित कुमार के सपनों की राह में बाधा नहीं बनेगी। एकलव्य क्रीड़ा कोष से अमित कुमार को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इससे वह अपनी ट्रेनिंग, डाइट और खेल संबंधी जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर सकेंगे।
क्षेत्रीय खेल अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आर्थिक रूप से सहयोग देकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है। इच्छुक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी खेल साथी पोर्टल पर आवेदन कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं। योजना से संबंधित अधिक जानकारी किसी भी कार्यदिवस में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक प्राप्त की जा सकती है।