फार्मर रजिस्ट्री न होने पर भी होंगे वंचित
किसानों को समृद्ध बनाने के सरकार किसानों के लिए किसान सम्मान निधि दे रही है। सभी किसानों को एक प्लेटफार्म पर लाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री के जरिए सरकार किसानों के पंजीकरण करवा रही है। इसमें पंजीकरण न होने पर भी निधि से वंचित हो सकते हैं। किसानों का आरोप है कि आधार में नाम, पता, मोबाइल नंबर का गलत होना और अंगुलियों के निशान (बायोमैट्रिक्स) का मेल न खाना पंजीकरण की प्रक्रिया में बाधा बन रहे हैं।
ये भी पढ़ें - UP Weather: खत्म हुआ मानसून का इंतजार...अगले दो दिन बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग का नया अपडेट