आगरा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की सड़कों की समीक्षा बृहस्पतिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल की अध्यक्षता में मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने की। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि एक हजार किमी लंबी 48 सड़कों की मरम्मत, नवीनीकरण व चौड़ीकरण के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं।