फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मातृत्व' को सम्मान: ताजमहल-किला के बाद फतेहपुर सीकरी और सिकंदरा में खुले बेबी फीडिंग रूम

Sat, 18 Sep 2021 08:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

देश भर में बेबी केयर और फीडिंग रूम की सुविधा सबसे पहले ताजमहल में शुरू की गई थी। इसके बाद आगरा किले में इसका शुभारंभ हुआ। अब ताजमहल और किला समेत चार स्मारकों में बेबी फीडिंग रूम खुल गए हैं। 
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी में बेबी फीडिंग रूम का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी और अकबर के मकबरे, सिकंदरा स्मारक में आने वाली महिला पर्यटकों को अपने बच्चों को स्तनपान कराने में असहज नहीं होना पड़ेगा। शनिवार को ताजमहल और आगरा किला के बाद फतेहपुर सीकरी और सिकंदरा स्मारक में भी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने बेबी फीडिंग सेंटर (स्तनपान कक्ष) शुरू कर दिए। 

विज्ञापन


इन स्मारकों में बेबी केयर, फीडिंग सेंटर का उद्घाटन कमिश्नर अमित गुप्ता की पत्नी और आकांक्षा समिति की अध्यक्षा डॉ. प्रीति गुप्ता ने फतेहपुर सीकरी में किया। अब आगरा के चार स्मारकों में यह सुविधा शुरू हो गई है।

ताजमहल में 'मातृत्व' को छांव, बेबी फीडिंग रूम खुला, देश में ऐसी सुविधा देने वाला पहला स्मारक
विज्ञापन


भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि फतेहपुर सीकरी में जोधाबाई पैलेस में सेंटर बनाया गया है, जो पूरी तरह वातानुकूलित है। महिलाओं के साथ पुरुष पर्यटकों के लिए इस सेंटर के बाहर एलईडी लगाए गए हैं, जिस पर फतेहपुर सीकरी की डाक्यूमेंटरी चलेगी। 

Trending Videos
विज्ञापन

शिशु देख-भाल एवं स्तनपान कक्ष - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं और मातृत्व को सम्मान
डॉ. प्रीति गुप्ता ने एएसआई के महिलाओं और मातृत्व के सम्मान के लिए उठाए गए इस कदम की सराहना की। सीकरी की तर्ज पर ही अकबर का मकबरा, सिकंदरा में प्रवेश द्वार के दांयी ओर टॉयलेट ब्लॉक के पास बेबी केयर और फीडिंग रूम बनाया गया है। यह भी शनिवार से शुरू कर दिया गया। इस दौरान सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद् आरके सिंह, हेमंत पाहन, संरक्षण सहायक कलंदर बिंद आदि मौजूद रहे।

दो साल पहले ताज में किया गया था शुरू
देश भर में बेबी केयर और फीडिंग रूम की सुविधा सबसे पहले ताजमहल में शुरू की गई थी। दो साल पहले 29 अगस्त को तत्कालीन केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने इसका उद्घाटन किया था। 

इसके बाद 21 सितंबर 2019 को ही आगरा किला में बेबी फीडिंग सेंटर शुरू कर दिया गया था। कोरोना के कारण स्मारकों की बंदी के बाद अब फिर से सुविधाएं बढ़ाने का काम शुरू किया गया है। आगरा के सभी स्मारक पहले ही दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर और रैंप की सुविधा दे चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें