स्वतंत्रता दिवस 2021: बुलंद दरवाजे पर नेहरू युवा केंद्र के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर केंद्र सरकार की पहल पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी के तहत आगरा के फतेहपुर सीकरी में शनिवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से ऐतिहासिक बुलंद दरवाजा से फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
'फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0' का शुभारंभ उप जिलाधिकारी विनोद जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया। बुलंद दरवाजा से शुरू हुई इस दौड़ में केंद्र के स्वयंसेवक हाथों में तिरंगा लेकर आगरा गेट तक दौड़े। इस दौरान भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे। आयोजकों ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में शारीरिक गतिविधियों के प्रति उत्साहित करना और उन्हें आजादी के मूल्यों का आत्मसात कराना है।
जिला युवा अधिकारी संदीप कौर ने बताया कि फिट इंडिया फ्रीडम रन कार्यक्रम का आयोजन पूरे जनपद के 75 गांवों में 13 अगस्त से ले कर 2 अक्टूबर तक किया जाएगा, जिसमें हर एक कार्यक्रम में 75 लोग फिट इंडिया फ्रीडम रन में भागीदारी करेंगे। कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने पूरे जोश के साथ जय हिंद जय भारत और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए दौड़ में हिस्सा लेते हुए फिटनेस का संदेश दिया