फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojana: 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज, आगरा अव्वल...मैनपुरी फिसड्डी; रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Tue, 01 Jul 2025 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

Ayushman Bharat Yojana:  प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, जिसके अंतर्गत लोगों को 5 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जा रहा है। इस योजना की शुरुआत साल 2018 में की गई थी। इस स्कीम का लाभ उठाने में आगरा अव्वल है, तो वहीं मैनपुरी फिसड्डी साबित हो रहा है। 
 
विज्ञापन
आयुष्मान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड से मई माह में विभिन्न बीमारियों का इलाज कराने में आगरा अव्वल रहा है। फिरोजाबाद दूसरे, मथुरा तीसरे स्थान पर और मैनपुरी फिसड्डी रहा। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत मंडलायुक्त को भेजी रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। मंडल में 24.56 लाख से अधिक लोग आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड से पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज कराने के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: ताजमहल के पास जिसने की फायरिंग, वो है मानसिक रोगी...सवाल ये है कि कैसे बन गया शस्त्र लाइसेंस




 

आगरा में मई माह में 8.31 लाख लाभर्थियों में से 5542 लोगों को मुफ्त इलाज मिला। फिरोजाबाद में 5.94 लाख लाभर्थियों में से 2174, मथुरा में 5.44 लाख लाभर्थियों में से 1550 लोगों ने इलाज कराया। सबसे खराब स्थित मैनपुरी में रही। यहां 4.85 लाख से अधिक लाभर्थियों में से 1180 लोगों को इलाज मिला। मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने मैनपुरी और मथुरा की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित जिलों के सीएमओ से जवाब-तलब किया है। जिनके गोल्डन कार्ड नहीं बने हैं, उनके लिए शिविर लगाकर कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें -   ताज की सुरक्षा में सेंध: धरा रह गया पूर्वाभ्यास, कार सवार ने एक के बाद एक चलाईं तीन गोलियां; पुलिस पकड़ न सकी



 

तीन महीने से बंद हैं पोर्टल
स्टेट हेल्थ एजेंसी (सांची) का ऑनलाइन पोर्टल 18 मार्च से बंद है। जिस वजह से मासिक क्लेम, धनराशि और क्रमिक प्रगति की अद्यतन रिपोर्ट मंडलायुक्त को नहीं मिली। इस संबंध में मंडलायुक्त ने शासन को पत्र भेजने की बात कही है।

 
विज्ञापन

5.75 लाख नए लाभार्थी जुड़े
आगरा मंडल में वय वंदना योजना की शुरुआत दिसंबर 2024 में की गई। जिसके बाद आयुष्मान भारत योजना में 5.75 लाख नए लाभार्थी जोड़े गए हैं। इनमें 70 वर्ष से अधिक उम्र और ऐसे राशन कार्ड धारक जिनके परिवार में वरिष्ठ नागरिक हैंं उनके भी गोल्डन कार्ड बनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें