फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: रामबाग चौराहा बना अखाड़ा, 20 रुपये के लिए ऑटो चालक को पीटा, जानें क्या है विवाद

Mon, 03 Apr 2023 09:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

चालक का आरोप है कि अतिरिक्त 20 रुपये मांगने का विरोध करने पर कर्मचारी ने उनकी पिटाई कर दी। हालांकि ठेकेदार ने गाड़ी बिना नंबर के लगाने पर विवाद की बात कही है।
 
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के रामबाग चौराहे पर पार्किंग शुल्क की वसूली को लेकर रविवार को ऑटो चालक का ठेकेदार के कर्मचारी से विवाद हो गया। चालक का आरोप है कि अतिरिक्त 20 रुपये मांगने का विरोध करने पर कर्मचारी ने उनकी पिटाई कर दी। हालांकि ठेकेदार ने गाड़ी बिना नंबर के लगाने पर विवाद की बात कही है।

विज्ञापन


बिहारीपुर, कुबेरपुर निवासी पंकज सिकरवार फिरोजाबाद रूट पर ऑटो चलाते हैं। उन्होंने बताया कि रामबाग चौराहे से सवारी बैठाते हैं। इसके लिए 30 रुपये पार्किंग शुल्क लिया जाता है। रविवार को ऑटो लेकर आए तो ठेकेदार के कर्मचारी ने 50 रुपये मांगे। इस पर ऐतराज किया तो ठेकेदार के कर्मचारी ने पिटाई कर दी।

दूसरी ओर ठेकेदार मोहन परिहार का कहना है कि नियमानुसार रुपये मांगे गए थे। चालक बिना नंबर के गाड़ी लगा रहा था। इस पर विवाद हुआ। इसमें चालक के चोट लगी है। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार का कहना है कि चालक ने शिकायत की है। मेडिकल कराया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मानवता की मिसाल: नाले में गिरी गाय को बचाने के लिए करनी पड़ी मशक्कत, तीन घंटे बाद किया गया रेस्क्यू

विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं विवाद

चौराहों पर वाहनों से वसूली की जाती है। इसके लिए अतिरिक्त रकम की मांग हो चुकी है। ठेकेदार के कर्मचारियों और ऑटो चालकों में अक्सर विवाद होता है। अवैध वसूली के भी आरोप लग चुके हैं। पूर्व में थाना एत्माद्दौला में केस दर्ज किए गए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें