फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क में पागल चाची: दूल्हा बने भतीजे संग चुपके से किया ऐसा काम, शादी के मंडप में मची खलबली; दुल्हन के उड़े होश

Wed, 29 Nov 2023 06:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के एका में बेमेल इश्क का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। भतीजे के इश्क में पागल चाची ने उसकी शादी में ही बवाल मचा दिया। दूल्हे बने भतीजे को पुलिस से गिरफ्तार कर हवालात में डलवा दिया। जब मामले का खुलासा हुआ तो दुल्हन के भी होश उड़ गए।  
विज्ञापन
शादी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के एका थाना क्षेत्र में शादी के मंडप में बैठे दूल्हे को पुलिस ने सात फेरों से पहले हिरासत में ले लिया। शिकायत करने वाली कोई और नहीं, बल्कि दूल्हे की चाची ही है। चाची का आरोप है कि भतीजे ने उससे प्रेम संबंध के बाद कोर्ट मैरिज कर ली थी और अब दूसरी शादी कर रहा है। पुलिस दूल्हा सहित दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची। महिला और युवक द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। देर शाम तक दोनों पक्षों के लोग थाने पर एकत्रित रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Pre-Wedding Photoshoot Places: कपल को कराना है प्री-वेडिंग फोटोशूट, तो बेस्ट रहेंगी आगरा की ये रोमांटिक जगहें
 

ये है मामला 
गांव नगला पसी निवासी विशेष का विवाह मैनपुरी के गांव नगला बिछवा निवासी पिंकी से वर्ष 2010 में हुआ था। शादी के बाद वह दोनों फरीदाबाद रहने लगे। शादी के बाद पिंकी पर दो बेटे और एक बेटी भी है। इसके बाद की कहानी कुछ ऐसी है कि पिंकी के जेठ का बेटा ओमवीर ट्रक चलाने लगा। जिससे आए दिन ओमवीर और पिंकी की मुलाकात होने लगी। मुलाकात प्यार में बदल गईं। कई दिन तक उनका प्रेम प्रसंग चलता रहा। पिंकी का आरोप है कि उसने ओमवीर से कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। मंगलवार को ओमवीर की बारात एटा थाना डुमरी के गांव बिछंद में जा रही थी।

ये भी पढ़ें -  Book Fair in Agra: युवा दिलों को पसंद आ रहीं ये पुस्तकें, हाथोंहाथ बिक रही डॉ. कलाम और हरिवंश राय की जीवनी

 
विज्ञापन

पुलिस ने रुकवाई शादी
जानकारी पर फरीदाबाद से उसकी चाची पिंकी पुलिस लेकर शादी रुकवाने के लिए पहुंच गई। पिंकी ने आरोप लगाया है कि ओमवीर उससे कोर्ट मैरिज कर चुका है और दोनों के बीच पति-पत्नी जैसे रिश्ते भी रहे हैं। वहीं हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची। थानाध्यक्ष शिवभान राजावत ने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरेे पर आरोप लगा रहेे हैं। चूंकि घटना फरीदाबाद की है। मामले में जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें -  आगरा: पड़ोसी महिला ने पत्नी से कही ऐसी बात, गुस्से से आग बबूला हुआ पति; तेजाब से किया हमला
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें