ये है मामला
थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी यशवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि किशोरी अपने सगे भाई के साथ दवा लेने के लिए गई थी। वहां आरोपी रिश्ते का भाई यशवीर आ गया। वह बीमार किशोरी को अपने साथ घर ले जाने की कहकर वहां से चला आया। इसके बाद रास्ते में आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं किशोरी के धमकी भी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो अच्छा नहीं होगा।
ये भी पढ़ें - पुलिस पर हमला: सत्यापन करने गए पुलिसकर्मियों को घेरा, कांच की बोतलें फेंकीं; तीन सिपाही जख्मी
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए। बताया गया है कि बुधवार सुबह आरोपी भागने की फिराक में था। पुलिस के इस बारे में सूचना मिल गई, जिसके बाद घेराबंदी कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने किशोरी संग दुष्कर्म की वारदात को कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है।