मैनपुरी। चाची के साथ कानपुर जा रही 10 वर्षीय बालिका के साथ बस स्टैंड परिसर में एक युवक ने पकड़ लिया। बच्ची के साथ आरोपी ने दुष्कर्म की कोशिश की, चीख सुनकर वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ने के बाद जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
कानपुर में एक मोहल्ले की रहने वाली महिला अपने बच्चों व 10 साल की भतीजी को साथ लेकर रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने मायके मैनपुरी आई थीं। रविवार शाम करीब सात बजे वह कानपुर जाने के लिए बस स्टैंड़ पहुंची। बस का इंतजार कर रही थीं, तभी एक व्यक्ति बच्ची को किसी तरह से परिसर में सुनसान जगह पर ले गया। आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। आरोपी की हरकत से दहशत में आई बच्ची ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। आरोपी को पकड़ने के बाद उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने ले गई। बच्ची की चाची ने कोतवाली में तहरीर दी। इंस्पेक्टर फतेह बहादुर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।