फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शराब के लिए रुपये न देने पर युवक को जान से मारने की कोशिश

Fri, 26 Apr 2024 06:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के लिए रुपये न देने पर युवक को जान से मारने की कोशिश
विज्ञापन

युवक पर तमंचे से चलाई गोली, राधारमन रोड पर हुई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। शहर के राधारमन रोड पर एक शादी समारोह में शामिल होने आए युवक से नामजद ने शराब पीने के लिए रुपये मांगे। जब मना किया तो गाली-गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। भागने पर युवक पर तमंचे से गोली चला दी। हमले में युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वंशीगोहरा निवासी करन सिंह 21 अप्रैल को दोस्त सागर गुप्ता की शादी में शामिल होने के लिए राधारमन रोड स्थित एक मैरिज होम में गया था। तभी वहां मौजूद संजीत उर्फ छाेटू यादव जो कि शराब के नशे में धुत था, उसके पास आया। गाली गलौज करते हुए झगड़ने लगा। वह शराब पीने के लिए रुपये की मांग करने लगा। करन मना करते हुए मैरिज होम के बाहर आने लगा। तो आरोपी ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसे पीटने लगा। वह बच कर मैरिज होम के बाहर भागा तो आरोपी ने जान से मारने की नीयत से उस पर तमंचा से फायर कर दिया। लेकिन हमले में वह बाल-बाल बच गया। लोगों को एकत्र होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें