फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाई की जान लेना चाहते थे': पत्नी के सामने शूटरों ने मारी गोली स्कूल प्रबंधक को मारी गोली, जबड़ में फंसी बुलेट

Mon, 29 Apr 2024 09:55 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, आगरा

सार

आगरा में हमलावरों ने स्कूल प्रबंधक को मार दी। वह कार में पत्नी और मासूम बेटी के साथ बैठे हुए थे। स्कूटर पर दो हमलावर आए और गोली मारकर भाग गए। पुलिस रंजिश में हमले की आशंका जता रही है।
विज्ञापन
हमलावर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर हाईवे पर सोमवार सुबह गांव रिठौरी स्थित शारदा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक नरेश सिंह (36) को गोली मार दी गई। वह कार में पत्नी और मासूम बेटी के साथ बैठे हुए थे। स्कूटर पर दो हमलावर आए और गोली मारकर भाग गए। उनकी गर्दन से पार कर गोली जबड़े में फंस गई। हमलावर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस रंजिश में हमले की आशंका जता रही है। हालांकि परिजन ने इनकार किया है। उनका कहना है कि शूटरों ने वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


मूलरूप से गांव रिठौरी कटरा, कागारौल निवासी विद्यालय प्रबंधक नरेश सिंह रोहता स्थित सेंथिया एस्टेट में रहते हैं। छोटे भाई हरेश सिंह ने बताया कि बड़े भाई रोज घर से भाभी पूजा और एक कर्मचारी के साथ कॉलेज जाते हैं। सोमवार सुबह 6:40 बजे छह साल की बेटी प्रियांशी को टैगोर बाल निकेतन पब्लिक स्कूल में छोड़ने गए थे। बेटी को छोड़ने के बाद सेवला में मंदिर के पास कार में बैठकर स्टाफ का इंतजार कर रहे थे। तीन साल की बेटी भी उनके साथ थी।

इसी दौरान एक स्कूटर पर दो हमलावर आए। आगे वाले ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे वाले ने मुंह पर कपड़ा लगा रखा था। पीछे वाले बदमाश ने भाई (नरेश) को गोली मार दी। हमलावर को देखकर वो झुक गए। इससे गोली नरेश के गर्दन से पार कर जबड़े में जा लगी। यह देखकर भाभी की चीख निकल गई। इस पर हमलावर भाग निकले। राहगीरों की मदद से उनको अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


हरेश सिंह ने थाना सदर में तहरीर दी। उनका कहना है कि हमलावर भाई की जान लेना चाहते थे। मगर, उन्होंने सिर नीचे कर दिया, जिससे गर्दन में गोली लगी। हमलावर कौन हैं? उनको नहीं पता। उनकी गांव में किसी से रंजिश भी नहीं है। हमला क्यों और किसने कराया? इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। हमलावर सदर की तरफ से आए थे। ग्वालियर की तरफ भाग गए। वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। फुटेज की मदद से पुलिस तलाश में लगी है।

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि स्कूल प्रबंधक को गोली मारी गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीम को लगाया गया है। हमले का कारण पता किया जा रहा है। घायल के होश में आने पर पुलिस पूछताछ करेगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें