फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की टीम पर हमला: बोदला में मवेशी पकड़ने गए थे निगमकर्मी, जमकर हुई पिटाई; भागकर बचाई जान

Sat, 23 Sep 2023 08:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

थाना जगदीशपुरा के बोदला क्षेत्र में नगर निगम की टीम की जान उस समय आफत में पड़ गई, जब पशुपालकों ने उन पर हमला बोल दिया। निगमकर्मी पशुओं को पकड़ने के लिए गए थे।
 
विज्ञापन
Agra News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बोदला में नगर निगम के कैटल कैचर कर्मचारियों को लोगों ने पीट दिया। शाम को सब्जी मंडी के पास सड़क पर घूम रहीं गाय और भैसों को निगम की टीम ने पकड़ा तो पशुपालक भड़क गए। आरोप है कि पशुपालकों ने निगम के कर्मचारियों को घेरकर पीट दिया।

विज्ञापन


नगर निगम के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि बोदला में पिटाई के बाद टीम भागकर चौकी पर पहुंची, तब बच पाई। एक तरफ सड़कों पर मवेशी लोगों को घायल कर रहे हैं, दूसरी तरफ पशु पकड़ने पर टीम के लोगों को पीटा जा रहा है। पुलिस को पिटाई मामले में तहरीर दे दी है।

ये भी पढ़ें - Agra Police Encounter: हरीपर्वत क्षेत्र में पुलिस की मुठभेड़, चेन लुटेरा गिरफ्तार; पैर में लगी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


रेणुकाबाग में शेल्टर होम पर हंगामा
कमला नगर, कर्मयोगी एंक्लेव के पास रेणुकाबाग में डॉग शेल्टर होम पर शुक्रवार रात महिलाओं ने हंगामा किया। विनीता अरोरा ने बताया कि शेल्टर होम में कुत्तों को पिंजरों में ठूंस कर रखा गया है और भीषण गर्मी में पंखे भी नहीं है। कई कुत्तों के खून निकलते लोगों ने देखा है। आरोप लगाया कि उन्हें शेल्टर होम में प्रवेश नहीं करने दिया गया। उन्होंने इस पर 112 नंबर डायल कर पुलिस बुला ली। हंगामे पर नगर निगम के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. अजय कुमार सिंह पहुंचे। डाॅ. अजय ने बताया कि अभी तक कुत्तों को नसबंदी के लिए बिचपुरी ले जा रहे थे, पर हरीपर्वत वार्ड के कुत्तों के लिए रेणुकाबाग में 4 दिन पहले ही शेल्टर होम खोला गया है। अभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें