फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बकाएदारों कनेक्शन काटने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमला, पीआरडी गार्ड समेत दो घायल

Sun, 24 Apr 2022 12:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

जगनेर गांव सरेंधी में बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटने गई टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमला होते ही कुछ कर्मचारी वहां से भाग निकले जबकि लोगों ने लाइन मैन और पीआरडी गार्ड को दबोच लिया और उनकी जमकर पिटाई की। 
विज्ञापन
बिजली बिल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बिल के बडे़ बकायेदारों से वसूली अभियान चल रहा है। इसी अभियान के तहत शनिवार को  जगनेर गांव सरेंधी में बिजली बिल के बडे़ बकायेदारों के कनेक्शन काटने के लिए विभागीय टीम गई थी। टीम ने जैसे ही कार्रवाई शुरू की, तो विरोध शुरू हो गया। इस दौरान ग्रामीणों ने कार्रवाई कर रही टीम पर हमला कर दिया। इसमें एक पीआरडी गार्ड और एक लाइन मैन घायल हो गया।

विज्ञापन

 
गांव सरेंधी मे एसडीओ जगनेर पियूष शुक्ला के नेतृत्व में बिजली बिल के बकायेदारों के कनेक्शन काटने का अभियान चलाया गया। सरेंधी के थोक मोहल्ले में कनेक्शन काटने के दौरान कुछ लोगों ने विरोध कर दिया। टीम में शामिल कर्मचारी खंभों पर चढ़कर बकाएदारों के कनेक्शन काट रहे थे। इसी दौरान लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और लाठी डंडे से विभागीय टीम पर हमला कर दिया। हमला होते ही कुछ विभागीय कर्मचारी वहां से भाग निकले जबकि आरोपियों के हाथ पड़े लाइन मैन मानगिर और पीआरडी गार्ड गुलाब सिंह की लाठी डंडों से पिटाई कर दी गई। घटना में दोनों लोग घायल हो गए।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीआरडी जवान गुलाब सिंह और लाइनमैन को इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंची, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल आगरा के लिए रेफर कर दिया है। इस मामले में एसओ जगनेर योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। विभाग की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें