फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATM लूट का प्रयास: ऑटो से आए बदमाश,  कैमरों पर डाला स्प्रे; हथौड़ा भी न तोड़ सका डायनेमिक लॉक

Wed, 28 Jun 2023 11:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आवास विकास कालोनी में एटीएम तोड़ने का प्रयास किया गया। बदमाश ऑटो से आए थे। एटीएम में प्रवेश के बाद कैमरों पर स्प्रे डाल दिया। इसके बाद खूब हथौड़े चलाए, लेकिन डायनेमिक लॉक को नहीं तोड़ सके।
 
विज्ञापन
एटीएम लूट का प्रयास(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के आवास विकास कालोनी के सेक्टर चार में सोमवार रात को बदमाशों ने बैंक आफ इंडिया के एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया। हालांकि, वे डायनेमिक लॉक तोड़ने में सफल नहीं हो सके। मंगलवार सुबह घटना का पता चलने पर पुलिस पहुंची। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसमें बदमाश कैद हो गए। संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया गया है।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

सेक्टर चार में पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर बीएस प्लाजा में बैंक आफ इंडिया का एटीएम है। सीसीटीवी फुटेज में रात करीब 10:30 बजे एटीएम में एक बदमाश औजार लेकर आता दिखाई देता है। वह सबसे पहले एटीएम के कैमरों पर स्प्रे डाल देता है, जिससे वो धुंधला हो जाता है। इसके बाद उसके साथी और आते हैं। एटीएम में कैश बॉक्स के बाहर लगे कवर को तोड़ दिया। इसके बाद डायनेमिक लॉक तोड़ने की कोशिश करने लगे। काफी देर तक पेचकस, सब्बल, हथौड़ा चलाते रहे, लेकिन सफल नहीं हो सके। मंगलवार सुबह एक ग्राहक आया था। उसने एटीएम टूटा देखकर जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - ससुर बना जल्लाद: रात में बहू की इस हरकत के बाद सोया नहीं, कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन; नहीं कांपे हाथ

ऑटो से आए थे बदमाल 

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे देखे गए हैं। इसमें पता चला कि बदमाश ऑटो से आए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया है। दयालबाग क्षेत्र से संदिग्धों को उठाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है। पुलिस ने एटीएम का रखरखाव करने वाली कंपनी की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है।
 
ये भी पढ़ें - मैनपुरी: घर में बिछी थीं लाशें, रिश्तेदारों ने पार कर दिए दुल्हन के जेवर; समधी ने मांगे शादी में खर्च पांच लाख
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

शहर में एटीएम चोरी और तोड़ने का प्रयास पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले जगदीशपुरा, शाहगंज, हरीपर्वत, एत्माद्दौला, सदर, ताजगंज आदि थाना क्षेत्र में एटीएम को तोड़ने की घटनाएं हो चुकी हैं। ताजगंज में तो एटीएम उठाकर ही ले गए थे। सदर में कई साल पहले एटीएम को काटकर कैश चोरी कर लिया गया था।

ये भी पढ़ें - बैरंग लौटी बरात: घोड़ी चढ़ा दूल्हा और DJ पर हो रहा था डांस, ये हरकत देख दुल्हन का मूड खराब, नहीं पहनाई वरमाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें