फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 नवंबर से जिले में शुरू होगी एथलेटिक्स प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की बैठक शहर के अवधनगर स्थित एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक गुप्ता के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में 16 नवंबर से जिले में शुरू होने वाली एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के संबंध में जानकारी दी गई। जिले में पहलीबार अंडर-10 और अंडर-12 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है।
विज्ञापन

अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने बताया कि जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी हो गया है। पहली बार जिले में अंडर 10 व अंडर 12 वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके अतिरिक्त अंडर 14, अंडर 16, अंडर 18 और अंडर 20 की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। अंडर 10 और अंडर 12 वर्ग (बालक व बालिका)की प्रतियोगिता 16 नवंबर को आगरा रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा स्पोर्ट्स एकेडमी में होगी। 19 और 20 नवंबर को अंडर 14, अंडर 16, अंडर 18 और अंडर 20 की प्रतियोगिता पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होंगी आयोजन सचिव अनुराग पांडये और राहुल चौहान को बनाया गया है। एसोसिएशन के सचिव राघवेंद्र दुबे ने बताया है कि सभी आयु वर्ग के एंट्री फार्म यूपी स्पोर्ट्स से प्राप्त कर 16 नवंबर तक जमा कर सकते हैं। 16 नवंबर के बाद कोई भी आवेदन जमा नहीं किया जाएगा। बैठक में धीरू राठौर, प्रदीप चौहान राज, स्वतंत्र कुमार, सत्यपाल यादव, राकेश कुमार, कृष्ण कुमार, मनीषा चौहान, ओमेंद्र चौहान, सुभाष पीटीआई, मनोज भदौरिया आदि सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें