फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी से सवारियां लेकर इटावा जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल, मैनपुरी। मैनपुरी से करीब 40 सवारियां लेकर इटावा जा रही प्राइवेट बस मंगलवार की रात सैफई थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सभी सवारियां घायल हो गईं। 10 गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात प्राइवेट बस मैनपुरी से करीब 40 सवारियों को लेकर इटावा के लिए रवाना हुई थी। बस जब जनपद इटावा के सैफई थाना क्षेत्र के गांव नगला बरी के पास पहुंची, तभी आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने में अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर लगने के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में बस में सवार सभी 40 यात्री घायल हो गए। सूचना पर इटावा और करहल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में 10 गंभीर घायल जितेंद्र पाल सिंह निवासी कांकन थाना करहल, अविरल निवासी इटावा, जमील अहमद निवासी गांव कैमरी जनपद रामपुर, इंद्रेश निवासी नगला बिहारी थाना बिछवां, संगीता निवासी जैन इंटर कालेज के पास करहल, मोहम्मद कलीम निवासी जीवा सरसवानी थाना बेला औरेया, संगीता यादव, मुस्कान निवासी कस्बा करहल, कप्तान सिंह निवासी रणवीर नगर इटावा और इंद्रेश कुमार निवासी देवासी नगला बिहारी थाना बिछवां को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें