फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटेवा पदाधिकारियों ने आंदोलन को लेकर बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रविवार को नगर के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज पर ऑल टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुरानी पेंशन की मांग को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई गई। 22 अक्तूबर की यात्रा को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना काल में प्रदेश के सभी शिक्षकों/कर्मचारियों ने सरकार का हर तरह से साथ दिया। लेकिन सरकार शिक्षकों/कर्मचारियों का हक़ भी देने को तैयार नहीं है। अब हमें पुरानी पेंशन बहाली के लिए पुन: सड़कों पर उतरना होगा, तभी सरकार हमारी बात सुनेगी। अलकेश मिश्रा और पवन मालिक ने कहा कि यदि सभी शिक्षक/कर्मचारी संगठन व्यक्तिगत स्वार्थ त्याग कर एक मांग पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक मंच पर आकर आवाज बुलंद करें तो सरकार निश्चित रूप से हमारी मांग मानेगी। प्रवेंद्र कुमार और इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पहले सरकार ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बंद की फिर वेतन आयोग खत्म किया अब एक एक करके सरकारी विभागों का निजीकरण किया जा रहा है।
बैठक में शिव शंकर सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, जितिश गौरव, सुनील सिंह, कमल पांडेय, अभय प्रताप सिंह ,कन्हैयालाल , योगेश कुमार सिंह, शिवशंकर ,संदीप दीक्षित, अमित यादव, मयंक मिश्रा, मुनीम सिंह, रमेश चंद्र,हरीश राठौर , राजकुमार, ललित कुमार, ओम सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता कैलाश बाबू मिश्रा व संचालन महामंत्री शशिकांत दीक्षित ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें