फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे किनारे सजेगा अटल पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। उत्तर प्रदेश शासन की योजना के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किनारे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की एक विशाल मूर्ति स्थापित की जाएगी। इस परियोजना को मूर्त रूप देने के लिए मंगलवार को मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप सिंह ने फतेहाबाद के ग्राम लुहारी में प्रस्तावित भूमि का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप सिंह मंगलवार को फतेहाबाद के गांव लुहारी पहुंचे। गांव की गाटा संख्या 1200 व 1201 का निरीक्षण किया, जो आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस सड़क के किनारे है। लगभग एक हेक्टेयर इस जमीन की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। शासन से स्वीकृति मिलने पर यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति लगाकर पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा।मंडलायुक्त के साथ उपजिलाधिकारी फतेहाबाद स्वाति शर्मा, नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार, कानूनगो अयोध्या प्रसाद, लेखपाल विशाल सिंह और पुलिस बल मौजूद रहा।
लुहारी में एक हेक्टेयर जमीन का चयन
प्रशासन एक्सप्रेसवे के किनारे लगभग एक हेक्टेयर (करीब 4 बीघा) जमीन की तलाश में है, जिसे एक भव्य पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा।
:::::::::::::::::::::::::::::
विकल्पों की तलाश
फतेहाबाद के अलावा बाह और एत्मादपुर तहसीलों में भी एक्सप्रेस-वे से सटी जमीनों को देखा जा रहा है, ताकि सबसे उपयुक्त स्थान का चयन किया जा सके।
:::::::::::::::::::::::::::::::::
शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट
निरीक्षण के बाद इस जमीन की विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। स्वीकृति मिलते ही यहां प्रतिमा स्थापना और सुंदरीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू होगा। नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार ने पुष्टि की कि इस पार्क का उद्देश्य यात्रियों को एक सांस्कृतिक और प्रेरणादायक विश्राम स्थल प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें