फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पैतृक गांव में होंगी अटल जी की अस्थियां विसर्जित, सीएम योगी होंगे शामिल

Sat, 08 Sep 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अटल जी के पैतृक गांव में अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम शनिवार को होगा। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। वे यहां पर डेढ़ घंटे बिताएंगे। इस बीच अस्थि विसर्जन से लेकर अटल जी के घर का निरीक्षण करेंगे। वे तीस मिनट तक पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों के बीच रहेंगे। कल के कार्यक्रम को लेकर बटेश्वर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बटेश्वर में ही हेलीपेड तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन के अधिकारियों ने शुक्रवार से ही बटेश्वर में डेरा डाल दिया है। वहीं भाजपाई भी अपने स्तर पर कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गए हैं। सीएम योगी बटेश्वर में अटल जी की अस्थियां विसर्जित करेंगे। इसके साथ ही गांव के विकास की रूपरेखा भी शनिवार को ही तय हो जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने की सूचना के बाद जिला के प्रशासनिक अधिकारी सुबह से ही बटेश्वर पहुंच गए। उन्होंने अस्थि विसर्जन से लेकर निवास स्थल का दौरा किया।

सीएम के तय कार्यक्रम के अनुसार पर तैयारियों को लेकर निर्देश दिए गए। नदी के घाट को भी तैयार किया जा रहा है, जहां से अस्थि विसर्जन की जाएगी। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल भी तैनात किया जा रहा है। उधर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा के जिला अध्यक्ष श्याम सिंह भदौरिया ने बैठक लेकर रणनीति तय की। बताया जा रहा है कि संगठन की ओर से एक बड़े पदाधिकारी आगरा पहुंच चुके हैं और उनका भी बैठकों का दौर चालू है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है मिनट-टू मिनट कार्यक्रम

- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10.30 बजे बटेश्वर हेलीपैड पर उतरेंगे।
- वे सुबह 10.30 से 10.35 बजे के बीच मंदिर में दर्शन करेंगे।
- 10.35 से 11.00 बजे तक अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में रहेंगे।
- 11.00 से 11.15 बजे तक घाट का निरीक्षण करेंगे।
- 11.15 से 11.30 बजे तक अटल जी के पैतृक निवास का निरीक्षण करेंगे।
- 11.30 से 12 बजे तक जनप्रतिनिधियों से मिलेंगे।
- 12.05 बजे बटेश्वर हेलीपैड से गजियाबाद हिण्डन एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें