फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अटल बिहारी वाजपेयी ने स्थापित किए उच्च मापदंड

Fri, 16 Aug 2024 05:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी ने स्थापित किए उच्च मापदंड
विज्ञापन


- पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने याद किया

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। कुरावली रोड स्थित अटल चौक पर शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। चौक पर लगी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री देश की राजनीति में उच्च मापदंडों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। उनकी कार्यशैली से ही विरोधी दलों में भी उनकी समान स्वीकार्यता रही। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह ने पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कोषाध्यक्ष उत्तम गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के आदर्शों का हमको पालन करना चाहिए। उनके सिद्धांत राजनीति में मील के पत्थर हैं। इस मौके पर धीरू राठौर, मंजूषा चौहान, विमला राजपूत, साधना तिवारी, साधना गुप्ता, अजयपाल सिंह, करनपाल सिंह, सौरभ दुबे, अनूप मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें