फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली के बाद जिले में बढने लगे अस्थमा के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दिवाली बाद जिले में अचानक अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ चली है। पिछले दो दिनों में जिला अस्पताल में सौ से अधिक अस्थमा के मरीज पहुंचे हैं। 30 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में हाई ब्लड प्रेशर के मरीज की सांस लेने में दिक्कत के चलते मौत हो गई।
विज्ञापन

दिवाली के बाद पर्यावरण में धुंध और धुआं बढ़ने के कारण अस्थमा के मरीजों की दिक्कतें भी बढ़ चली है। जिला अस्पताल में दर्ज रिकार्ड के अनुसार पिछले दो दिन में अस्पताल में सौ से अधिक अस्थमा के मरीज पहुंचे हैं। सांस लेने में दिक्कत के चलते बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में अस्थमा के 55 मरीज पहुंचे। जिनमें से 11 मरीजों को सांस लेने में दिक्कत के चलते भर्ती कराया गया।
कुरावली क्षेत्र के गांव गुलालपुर निवासी 65 वर्षीय राजेंद्र सिंह को उच्च रक्तचाप की दिक्कत होने पर शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की रात उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और उनकी मौत हो गई। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि जिले में अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्थमा के मरीज नियमित दवा लेते रहें। किसी प्रकार की दिक्कत है तो अस्पताल पहुंचकर भर्ती हों। लापरवाही उनके लिए भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें