फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Accident News: बस की टक्कर से आशा कार्यकत्री की मौत, गर्भवती की हालत नाजुक, चेकअप कराकर घर लौट रही थीं

Wed, 31 May 2023 02:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

Agra Accident News: आगरा में बस की टक्कर से आशा कार्यकत्री की मौत हो गई। जबकि गर्भवती की हालत नाजुक बताई जा रही है। चेकअप कराकर घर लौट रही थीं। 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को राजस्थान परिवहन की तेज रफ्तार बस ने गर्भवती और आशा कार्यकत्री को टक्कर मार दी। हादसे में आशा कार्यकत्री की मौत हो गई। जबकि, गर्भवती की हालत नाजुक बताई जा रही है। बस को पुलिस ने कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। 

दोनों उछलकर दूर जा गिरीं

हादसा शमशाबाद थाना क्षेत्र स्थित आगरा रोड में हुआ। यहां आशा कार्यकत्री एक गर्भवती महिला को लेकर जांच के लिए अस्पताल गई थीं। वहां से वापस घर लौट रही थीं। रास्ते में राजस्थान परिवहन की बस ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों उछलकर दूर गिरी। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- जीजा पर आया महिला का दिल: अवैध संबंधों में बाधक बना पति तो मिलकर मार डाला, बेटे का शव देख

पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया

हादसा देख लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने आशा कार्यकत्री को मृत घोषित कर दिया। जबकि गर्भवती की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है। आरोपी चालक को हिरासत में लिया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें