आरोपी के घर पहुंची पुलिस
कासगंज पुलिस रविवार सुबह सोरों कोतवाली क्षेत्र के बघेला पुख्ता का निवासी अरुण मौर्य पुत्र हीरालाल के घर पहुंची। पुलिस टीम आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों ने अरुण की चाची लक्ष्मी देवी से बात की, तो उन्होंने बताया कि करीब नौ साल से अरुण गांव से बाहर है। 20 साल पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। उसके दो बड़े भाई भी हैं, जो किसानी करते हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है। इससे ज्यादा अरुण के बारे में उसे और कुछ भी जानकारी नहीं है।
ये भी पढ़ें - Atiq Ahmed Shot Dead: शार्प शूटरों की तरह बरसाईं गोलियां, फिदायीन की तरह दिया वारदात को अंजाम
जांच में जुटी पुलिस
मामले की जानकारी देते हुए सीओ अजीत कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। मामला पूरा पता करने में थोड़ा समय लगेगा। अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि अरुण लंबे समय से गांव में नहीं आया था। उसने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया, इसका भी कारण स्पष्ट नहीं है।
ये भी पढ़ें - दो महीने में माफिया साम्राज्य खत्म: उमेश पाल हत्याकांड के 50 दिन में अतीक-अशरफ और असद समेत छह आरोपियों की मौत