1885 में आगरा बना था उत्तरी मंडल
ब्रिटिश काल में पुरातत्व महत्व की इमारतों की देखरेख और संरक्षण के लिए 1885 में आगरा को उत्तरी मंडल का मुख्यालय बनाया गया था। 22, माल रोड पर मौजूद एएसआई कार्यालय पूरे उत्तर भारत के स्मारकों के लिए बनाया गया था। आजादी के बाद आगरा सर्किल को कई हिस्सों में बांटा गया, जिसके बाद इसमें 24 जिलों के 265 संरक्षित स्मारक शामिल थे, लेकिन हाल में ही आगरा के नियंत्रण वाले जिलों को मिलाकर मेरठ में नया सर्किल बनाया गया। इसके अलावा एटा में 5 जिलों का सबसर्किल बनाया गया है। आगरा एएसआई में रसायन शाखा, उद्यान शाखा और संरक्षण शाखा के कार्यालय हैं।
संरक्षण पर ज्यादा ध्यान दे सकेंगे
एटा समेत 5 जिलों को मिलाकर नया सबसर्किल बनाया गया है। इससे स्मारकों की देखरेख, संरक्षण पर ज्यादा ध्यान दिया जा सकेगा। आगरा से इन जिलों की दूरी भी अधिक थी। सबसर्किल कार्यालय एटा में होगा तो बाकी जिलों से दूरी भी कम हो जाएगी।
- वसंत कुमार स्वर्णकार, अधीक्षण पुरातत्वविद
रुझान: शिखर छूने के लिए खेलों में करियर बढ़ा रहीं 'ताजनगरी की बेटियां', स्टेडियम में बढ़ी महिला खिलाड़ियों की संख्या