फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मविश्वास जगाकर अपराजिता बन जाएं, छात्राएं डरें नहीं, हिम्मत दिखाएं

Wed, 10 Jul 2019 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
श्रीजी बाबा सरस्वती शिक्षा मंदिर इंटर कालेज में छात्राओं को जानकारी देते पुलिसकर्मी व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोवर्धन में अमर उजाला अपराजिता के तहत जतीपुरा के श्रीजी बाबा सरस्वती शिक्षा मंदिर इंटर कालेज में छात्राओं को बताया गया कि वह किसी से न डरें। 
विज्ञापन

आत्मविश्वास जगाकर अपराजिता बन जाएं।

किसी के साथ कुछ गलत होता देखें तो तत्काल पुलिस से संपर्क करें। चाहें तो अपनी शिक्षिकाओं, परिवार के लोगों को बताएं। नहीं तो पुलिस के हेल्पलाइन पर शिकायत कर मदद ले सकती हैं। 

मंगलवार को महिला हेल्प लाइन की टीम ने संयुक्त रूप से जागरूक किया। टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक तिवारी ने बताया कि कॉलेज, स्कूल, गली, मोहल्ले, पार्क व सार्वजनिक स्थानों पर बालिकाओं से सरेराह छेड़छाड़, फब्तियां कसने वाले घूमते हैं लेकिन, अब ऐसे असामाजिक लोगों से डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इसके लिए तुरंत पुलिस को सूचित करें। इसके लिए 100 नंबर व महिला हेल्प लाइन पर भी डायल कर सकते हैं। महिला हेल्प लाइन टीम की प्रभारी अनीता राजपूत ने भी छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कदम-कदम पर आपके साथ पुलिस खड़ी है। अध्यक्षता श्रीनाथ कौशिक ने की। 

संचालन प्रधानाचार्य हुकम चंद चौधरी ने की। इस अवसर पर बल्लभ दास, अजय कुमार शर्मा, वीनू पांडेय, जानकी देवी, सुदेवी, यशी शुक्ला, पूनम सिंह फौजदार, जसवंत, प्रिंस, गुंजन सिंह, अर्चना यादव थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें