अपराजिता कार्यक्रम में शपथ लेतीं छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के कचहरी मार्ग स्थित सीएफए कोचिंग सेंटर पर शुक्रवार को अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को प्रशासनिक अधिकारी डॉ. शिखा यादव ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत शपथ दिलाई गई।
गोष्ठी में निदेशक डॉ. नीलेश यादव ने कहा कि नारी को अपनी गरिमा को बनाए रखने के लिए आत्मविश्वास बनाए रखना होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय नारी को देवी की संज्ञा दी गई है। छात्राओं को अपने व्यक्तित्व का मजबूती के साथ विकास करना होगा।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी डॉ. शिखा यादव ने छात्राओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि बेटियां एक नहीं दो-दो घरों को रोशन करती हैं। इसलिए जरूरी है कि बेटियों को बेहतर शिक्षा दिलाते हुए उनके भविष्य को सुरक्षित किया जाए।
उन्होंने कहा कि बेटियों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे शिक्षा हासिल कर परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में अंजलि, प्रवेश यादव, अल्पना यादव, छाया आरोरा, पूजा भदौरिया, रुबी, प्रियंका, सरस्वती राजपूत, दीपाली अंजली सत्यार्थी, शिवानी सिंह, नेहा राठौर आदि छात्राएं मौजूद रहीं