फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा किला में लाइट एंड साउंड शो की एनओसी के लिए चुकाने होंगे आठ करोड़

Fri, 31 May 2019 02:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा किला में लाइट एंड साउंड शो के दौरान की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा किला के लाइट एंड साउंड शो को दोबारा शुरू करने से पहले उत्तर प्रदेश पर्यटन निगम को आठ करोड़ रुपये चुकाने होंगे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने पर्यटन निगम को शो अपग्रेड करने की अनुमति देने से पहले अपना पुराना बकाया मांगा है, जिसके बाद ही एनओसी जारी की जाएगी। पर्यटन निगम ने साल 2011 से ही एएसआई को टिकट बिक्री का हिस्सा नहीं दिया है। 
विज्ञापन


आगरा किला का लाइट एंड साउंड शो खराब हो चुकीं लाइटों के कारण अप्रैल से ही बंद है। लाइट और साउंड दोनों खराब होने के बाद प्रो-पूअर डेवलपमेंट योजना के तहत शो को अपग्रेड करने का प्रस्ताव भेजा गया है। ऐसे में किले के अंदर लाइटें बदलने और तारों को अंडरग्राउंड करने के लिए खोदाई की अनुमति एएसआई से लेनी है। 

राज्य पर्यटन निगम ने एएसआई से काम की अनुमति मांगी तो एएसआई महानिदेशक ऊषा शर्मा ने बकाया आठ करोड़ रुपये जमा कराने के लिए कहा। पर्यटन निगम और एएसआई के बीच 2011 में शो शुरू करने से पहले एमओयू हुआ था, जिसके तहत टिकट बिक्री का एक हिस्सा एएसआई को भी दिया जाना था। 
विज्ञापन


यह रकम अब तक 8 करोड़ रुपये हो चुकी है। पर्यटन निगम ने एनओसी पाने के लिए बकाया भुगतान करने पर सहमति जता दी है, जिसके बाद किले के लाइट एंड साउंड शो को अपग्रेड करने की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें