आगरा। घने कोहरे के कारण ट्रेनों की चाल सुस्त हो गई है। आगरा कैंट से गुजरने वाली करीब 19 ट्रेनें घंटों लेट रहीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को एपी एक्सप्रेस सबसे ज्यादा पाैने सात घंटे और राजधानी सवा तीन घंटे देरी से आगरा कैंट स्टेशन पहुंची।
इसी तरह मालवा एक्सप्रेस पाैने पांच घंटे, साईं नगर शिरडी एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, नांदेड सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, यूपी संपर्क क्रांति पाैने पांच घंटे, गोंडवाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, तमिलनाडु सुपरफास्ट एक्सप्रेस पाैने छह घंटे, लोकमान्य तिलक टर्मिनस एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस पाैने पांच घंटे लेट रही।
तेलंगाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा चार घंटे, रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, कर्नाटक एक्सप्रेस पाैने पांच घंटे, वंदे भारत एक्सप्रेस ढाई घंटे, अवध एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, मरुधर एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, अनन्या एक्सप्रेस सवा दो घंटे लेट रही। जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि ट्रेन का रनिंग अपडेट चेक करने के बाद ही स्टेशन पहुंचें।