फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी में कड़वी जुबान से मशहूर हुए ठाकुर सज्जन सिंह ने अब एससी-एसटी एक्ट पर कही ये बात

Sun, 23 Sep 2018 04:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
टीवी कलाकार अनुपम श्याम ओझा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी में भाजपा किसान मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल होने आए टीवी कलाकार ने आरक्षण को लेकर कुछ ऐसा बोला कि भाजपाई सकते में आ गए। फिर गरमाहट को भांपते हुए उन्होंने शब्दों का मरहम लगाया और विषय को राजनीति की ओर बदल दिया। लेकिन इस बयान ने भाजपा में एससी-एसटी एक्ट को लेकर एक राय में रार साफ हो गई है।
विज्ञापन


टीवी में प्रतिज्ञा सीरियल में ठाकुर सज्जन सिंह की दबंग भूमिका से मशहूर अनुपम श्याम ओझा मैनपुरी पहुंचे। वे भाजपा किसान मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने एससी-एसटी एक्ट और आरक्षण मुद्दे पर तल्ख तेवर दिखाए। उन्होंने एक मुद्दे पर भाजपा का निर्णय गलत बताया। 

टीवी कलाकार अनुपम श्याम ओझा ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट पर सरकार से गलती हुई है। सरकार को अपना फैसला वापस ले लेना चाहिए। ये निर्णय बहुत दुखद और क्षतिपूर्ण है। इससे बड़ा नुकसान होगा। उनके तल्ख तेवर को देखते हुए मौजूद सभी लोग हैरान हो गए। वे यहीं नहीं रूके। उन्होंने आरक्षण जैसे गंभीर मुद्दे पर भी बेबाकी दिखाई। कहा कि आरक्षण कैंसर है। 
विज्ञापन


इन बयानों के बाद उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की ख्वाहिश भी जाहिर की। अनुपम श्याम ओझा ने कहा कि भाजपा हाईकमान मैनपुरी से टिकट देगा, तो वे चुनाव जरूर लड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें