फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की दवाओं के तस्कर: दिल्ली के बाद आगरा में नजर, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम कर रही पड़ताल

Tue, 17 Oct 2023 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दिल्ली के बाद आगरा में भी नशे की दवाओं के तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की नजर है। टीम इस सिंडिकेट से जुड़े लोगों को चिह्नित कर जल्द गिरफ्तारी करेगी।
 
विज्ञापन
दवाओं की तस्करी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में 10 करोड़ रुपये की नशे की दवाओं की तस्करी के तार आगरा से भी जुड़े हुए हैं। कासगंज के जुबैर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को अहम जानकारी हाथ लगी हैैं। इससे आगरा के 10 से अधिक कारोबारी और तस्करों पर पुलिस की नजर है। सिंडिकेट से जुड़े लोगों को चिह्नित कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


13 अक्तूबर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया था। तीन तस्कर मोहम्मद फैजान बेग, मोहम्मद जुबैर व रेखा को पकड़ा था। उनसे ट्रामाडोल, अल्प्राजोलम, कोडीन आधारित सिरप की बोतल, पेंटाजोसाइन के इंजेक्शन बरामद किए गए थे। इनकी कीमत तकरीबन 10 करोड़ रुपये बताई गई थी।

फैजान और कासगंज का जुबैर ड्रग सिंडिकेट चला रहे थे। उन्होंने यह भी बताया था कि दवाएं आगरा और अलीगढ़ के बाजार से लेकर आते थे। आगरा में पहले से ही नशे की दवाओं के कारोबार में कई व्यापारियों और तस्करों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अब दिल्ली में पकड़े तस्करों से जानकारी मिलने के बाद कई व्यापारी पुलिस के रडार पर आ गए हैं।
विज्ञापन


एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के सीओ इरफान नासिर खान ने बताया कि मंडल के टॉप 10 व टॉप 3 दवा माफियाओं की सूची तैयार कर ली गई है। इनमें कुछ पूर्व में पकड़े जा चुके हैं तो कुछ पर कार्रवाई होनी है। इनकी जल्द गिरफ्तारी और कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों पर गैंगस्टर तक लगाया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें