फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: 12 लोगों पर होगा एंटी कोरोना वैक्सीन का ट्रायल, एसएन मेडिकल कॉलेज में तैयारी पूरी

Wed, 12 Aug 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • कोरोना वैक्सीन के ट्रायल के लिए 12 लोगों ने दिए शपथपत्र
  • स्क्रीनिंग कर लोगों के हृदय, फेफड़े, किडनी, लिवर की कराई जाएगी जांच
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी) में एंटी कोरोना वायरस वैक्सीन के ट्रायल की पूरी तैयारी हो गई है। अभी तक 18 से 55 साल के 12 लोगों ने वैक्सीन लगवाने के लिए शपथ पत्र दिया है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर)की अनुमति मिलने पर वैक्सीन लगाई जाएगी।

विज्ञापन

  
आईसीएमआर के निर्देशन में ट्रायल के लिए प्रशिक्षण भी हो गया है। आईसीएमआर ने एथिकल कमेटी की बैठक में ट्रायल के लिए मरीजों की स्क्रीनिंग भी शुरू कर दी है। इनकी हृदय, लिवर, किडनी, मधुमेह-उच्च रक्तचाप समेत अन्य बीमारियों की जांच शुरू की जा रही है। 


संबंधित खबर- Corona in Agra: ताजनगरी में एक और मौत, 41 नए मरीज मिलने से आंकड़ा 2177 पर
विज्ञापन


एंटी कोरोना वैक्सीन लगाने से एक दिन पहले इन लोगों की कोरोना वायरस की जांच करवाई जाएगी। इसमें 18 से 55 साल के स्वस्थ लोगों की जांच की जा रही है। पहले डोज के बाद और दूसरी डोज 14वें दिन दी जाएगी। 

विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि आईसीएमआर ने वैक्सीन ट्रायल के दूसरे चरण में एसएन मेडिकल कॉलेज को शामिल किया है। वैक्सीन लगवाने को अभी 12 लोगों के नाम तय हुए हैं। इन पर ट्रायल के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ को नहीं लगेगी वैक्सीन

आईसीएमआर की नई गाइड लाइन के मुताबिक अस्पताल कर्मचारी, चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ को अभी एंटी कोरोना वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। इसकी वजह है कि हो सकता है इनमें कोई कोरोना संक्रमित हुआ हो और स्वत: ही ठीक हो गया हो। 

इससे उसके शरीर में एंटीबॉडीज बन गई होंगी। ऐसा होने पर वैक्सीन का ट्रायल प्रभावी नहीं होगा। पहले ऐसी कोई गाइड लाइन नहीं थी, जिसके चलते 240 स्वास्थ्यकर्मी वैक्सीन ट्रायल में शामिल होने को राजी हुए थे।


संबंधित खबर- Coronavirus: दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन का पंजीकरण,  जानें किसे मिलेगी पहले, कब से होगा टीकाकरण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें