फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः यमुना एक्सप्रेस वे हुए हादसे, पलटी कार, एक की मौत, चार घायल

Tue, 11 Aug 2020 04:19 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

चार लोग घायल हो गए
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। जिला उन्नाव के रामपुर खजेड़ी निवासी प्रेम कुमार सोमवार रात अपने साथी रामू निवासी गांव घड़ी हसनगंज जिला उन्नाव के साथ एक्सप्रेसवे होकर बाइक से नोएडा की ओर जा रहे थे। 
विज्ञापन


थाना सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 89 के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। वहीं थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 97 के निकट आगरा से नोएडा की ओर जा रही ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकराकर पलट गई। 

हादसे में कार में सवार अवधेश कुमार एवं देवीदीन निवासी गांव केसरीपुर जनपद बाराबंकी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 65 के निकट ट्रक और कैंटर में टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें