फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में दिनदहाड़े स्वर्णकार की गोली मारकर हत्या, एक्टिवा से आए हमलावर; इस रोड पर 10 दिन में दूसरी वारदात

Fri, 02 May 2025 12:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सिकंदरा बोदला रोड पर बाइक सवारों ने 60 वर्षीय स्वर्णकार को गोली मार दी। लूट के दौरान स्वर्णकार बदमाशों से भिड़ गए। विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। 
 
विज्ञापन
आगरा में दिनदहाड़े स्वर्णकार की गोली मारकर हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के कारगिल चौराहे पर बालाजी ज्वेलर्स की दुकान में बदमाशों ने धावा बोल दिया। यहां से सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। इस दौरान सराफ भी बदमाशों से भिड़ गए। बदमाशों ने तमंचे से सराफ को गोली मार दी। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सराफ को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




 

सिकंदरा थाना क्षेत्र के रामा एंक्लेव निवासी योगेश चौधरी की कारगिल चौराहे के पास बालाजी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। सुबह 10:00 बजे उनके कर्मचारी रेनू ने दुकान खोली थी। इसके 15 मिनट बाद ही दो नकाबपोश बदमाश मौके पर आ गए। कर्मचारी रेनू को तमंचा दिखाकर बैग में सोने चांदी के जेवरात रखकर भागने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान दुकान मालिक योगेश चौधरी आ गए। उन्होंने बदमाशों को टोक दिया। इस पर एक बदमाश ने तमंचा निकालकर गोली मार दी। इसके बाद एक्टिवा पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें