फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: शाहगंज बाजार के साड़ी शोरूम में आग, दो घंटे मची रही अफरातफरी; देखें  वीडियो

Fri, 02 May 2025 12:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 शाहगंज के घने बाजार में दो मंजिला साड़ी शोरूम में आग लग गई। आग की लपटें उठीं, तो बाजार में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड़ की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। 
 
विज्ञापन
शाहगंज बाजार के साड़ी शोरूम में आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज के घने बाजार में दो मंजिला साड़ी शोरूम में बृहस्पतिवार दोपहर को आग लग गई। पहले फ्लोर से आग की लपटें उठने पर कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों से बुझाने का प्रयास किया, मगर कुछ ही देर में आग दूसरी मंजिल पर पहुंच गई। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक लाखों रुपये का माल नष्ट हो गया। 
विज्ञापन



 

विनय नगर, बोदला निवासी विजय कर्मचंदानी का शाहगंज के मुख्य बाजार में बिंदिया साड़ी शोरूम के नाम से कपड़ों का तीन मंजिला शोरूम है। इसमें 8 कर्मचारी काम करते हैं। शोरूम के भूतल पर विजय का बेटा आकाश काउंटर पर बैठे थे। तभी तकरीबन डेढ़ बजे पहले फ्लोर से धुआं उठते देखकर भूतल पर बैठे कर्मचारी पहुंचे तो आग की लपटें उठ रही थीं। उन्होंने आनन फानन में दुकान में लगे अग्निशमन उपकरणों से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। आसपास भी कई गारमेंट के शोरूम हैं। आग आसपास भी फैल सकती थी, यह देखकर आसपास के दुकानदार इकट्ठा हो गए। 

 
विज्ञापन

आग बुझाने के लिए लोगों ने प्रयास शुरू कर दिए। सूचना मिलने पर एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी और कुछ ही देर में तीन दमकलों के साथ फायर कर्मी पहुंच गए। लेकिन, तब तक लपटें शोरूम की दूसरी मंजिल को भी चपेट में ले चुकी थीं। दमकल कर्मियों की बाजार की बिजली बंद कराने के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक पहले और दूसरे फ्लोर में रखा लाखों का माल जलकर नष्ट हो गया। दुकानदार ने बताया कि भूतल पर भी माल पानी की वजह से खराब हो गया। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट को माना जा रहा है। पहले फ्लोर पर इनवर्टर भी रखा था। जांच की जा रही है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें