फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: सांड़ के हमले में किसान की मौत, एक साल में जा चुकी है आठ लोगों की जान

Fri, 18 Oct 2019 10:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
किसान प्रेम सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज जिले के गांव फिरोजपुर में बुधवार को सांड़ के हमले में एक किसान की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य ग्रामीण घायल हो गए। पुलिस ने किसान का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल अपना उपचार निजी अस्पतालों में करा रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रेम सिंह (55) पुत्र देशराज सिंह फिरोजपुर ढोलना अपने खेत पर काम कर रहा था। इसी बीच एक सांड़ ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों से उपचार कराने के बाद वे उसे घर ले आए, देर रात उसकी मौत हो गई। 

घटना को लेकर किसानों में आक्रोश देखा गया। सूचना पर पुलिस के अलावा उपजिलाधिकारी ललित कुमार भी पहुंच गए। उन्होंने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया, वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन
Trending Videos

गांव में है सांड़ का आतंक

ग्राम फिरोजपुर में सांड़ और आवारा पशुओं का उत्पात है। सांड़ किसानों की फसल बर्बाद करने के अलावा लोगों पर हमला कर देता है। वह अब तक होडिंग सिंह पुत्र मीहलाल, रोशन लाल पुत्र बाल किशन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भगवान सिंह वर्मा पुत्र नेकराम, छोटे पुत्र बाल किशन पर हमला करके उनको घायल कर चुका है।

मुआवजे का आश्वासन

एसडीएम ललित कुमार ने बताया कि सांड़ के हमले में मृतक किसान को किसान दुर्घटना के तहत 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि मामला देवीय आपदा में आता है या नहीं। 
विज्ञापन

पशुओं के हमले में हुई अब तक मौत

10 अक्तूबर 2018: दरियावगंज क्षेत्र में सांड़ के हमले में किसान की मौत।
1 नवबंर 2018: सुन्नगढ़ी में गाय के हमले में घायल ग्रामीण की एक सप्ताह बाद मौत हो गई। 
6 दिसंबर 2018: अमापुर के मुनीनगर में में सांड़ के हमले में एक युवक की जान चली गई थी। 
25 जनवरी 2019: कल्यानपुर में सांड़  के हमले में घायल युवक की मौत हो गई। 
5 मार्च  2019: सिकंदरपुर वैश्य में सांड के हमले से ग्रामीण की मौत हो गई। 
09 अप्रैल 2019: नगला सितावी में सांड़ के हमले से किसान की मौत।
13 अप्रैल 2019: पटियाली के नगला बख्सी में सांड़ के हमले में किसान की मौत।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें