चिकित्सकों ने कराया संक्रमित गर्भवती का प्रसव
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के एसएन (सरोजिनी नायडू) मेडिकल कॉलेज में एक और संक्रमित गर्भवती का प्रसव कराया गया है। ऑपरेशन के जरिए महिला ने बेटे को जन्म दिया है। एसएन में कोरोना वायरस से संक्रमित 13वीं गर्भवती महिला का प्रसव हुआ है।
आवास विकास कॉलोनी निवासी 25 साल की गर्भवती को संक्रमित होने पर बुधवार को ही आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। यह 38 सप्ताह के गर्भ से थी, प्रसव पीड़ा होने पर इनको कोविड अस्पताल में बने लेबर रूम में ऑपरेशन किया। महिला ने स्वस्थ बेटे के जन्म दिया है। इनके पति भी संक्रमित हैं, इस कारण शिशु को प्रसूता के परिजनों को सौंप दिया है।
प्रसव कराने वाली टीम में स्त्री रोग विभाग की डॉ. शिखा सिंह, डॉ. रेखा रानी, डॉ. संगीता साहू, डॉ. श्रुति अग्रवाल, डॉ. रूबी गुप्ता और एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. राजीव पुरी, डॉ. अनामिका मिश्रा, डॉ. साधना सिंह और बाल रोग विभाग के डॉ. एसपी सिंह और डॉ. अर्चना रहे।