फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: छेड़छाड़ के विरोध पर किशोरी को छत से फेंकने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 24 Jun 2021 06:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

यह वारदात 21 जून की रात को हुई थी। पुलिस दो दिन घटना को दबाए रही, जब वीडियो वायरल हुआ तो हरकत में आई।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले के थाना छाता क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी को मकान की दूसरी मंजिल से फेंकने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूर्व पीड़िता के परिवार ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।  

विज्ञापन


छाता कस्बे में 21 जून को एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने घर में घुसकर 17 साल की किशोरी से छेड़छाड़ की। आरोपियों ने विरोध करने पर मकान की दूसरी मंजिल से उसे नीचे फेंक दिया था। इससे किशोरी की रीढ़ की हड्डी टूट गई।

संबंधित खबर- मथुरा: छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने किशोरी को दूसरी मंजिल से फेंका, रीढ़ की हड्डी टूटी, वीडियो वायरल होने के बाद जागी पुलिस
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर परिवार के सदस्यों ने भाग रहे अनीष और दिलीप नाम के युवकों को बाइक समेत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि एक आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही थी। 

Trending Videos
विज्ञापन

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई थी पुलिस 
इस मामले को पुलिस दो दिनों तक दबाए रही। घटना का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज किया। पुलिस ने गुरुवार को तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। इसका नाम कौशल है। वह घटना के दोनों आरोपियों के साथ था।  

मथुरा में बड़ी वारदात: तीन युवकों ने 17 साल की लड़की को दो मंजिल मकान की छत से फेंका

क्षेत्राधिकारी (सीओ) छाता जितेंद्र कुमार ने बताया कि तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा। 

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें