फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मेंद्र गिरी का एलान: आठ अगस्त को ज्ञानवापी में करेंगे रुद्राभिषेक, अनुमति न मिली तो 18 लाख नागाओं के साथ करेंगे कूच

Mon, 18 Jul 2022 11:07 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन।

सार

महामंडलेश्वर महंत धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी ने एलान किया है कि आठ अगस्त को आखिरी सोमवार को काशी के ज्ञानवापी विशेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया जाएगा। कहा, अगर अनुमति नहीं दी गई तो 18 लाख नागा साधुओं को लेकर ज्ञापवापी विशेश्वर महादेव मंदिर के लिए कूच किया जाएगा।
विज्ञापन
महामंडलेश्वर महंत धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमकी मिलने के बाद अलकायदा के खिलाफ मुकदमा लिखाने वाले महेश्वरधाम के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर महंत धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी ने एलान किया है कि आठ अगस्त को आखिरी सोमवार को काशी के ज्ञानवापी विशेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया जाएगा। सोमवार को उन्होंने जलाभिषेक करने के लिए डीएम मथुरा को ज्ञापन देकर अनुमति भी मांगी है।

विज्ञापन


महंत ने पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री से भी अनुमति मांगी जाएगी। अगर अनुमति नहीं दी गई तो 18 लाख नागा साधुओं को लेकर ज्ञापवापी विशेश्वर महादेव मंदिर के लिए कूच किया जाएगा। धर्मेंद्र गिरी ने बताया कि सोमवार सुबह 4:15 पर एक सपना आया, जिसमें महादेव द्वारा चेतावनी स्वरूप आदेश हुआ कि सावन के आखिरी सोमवार आठ अगस्त को ज्ञानवापी विश्वेश्वर महादेव काशी में रुद्राभिषेक सूर्योदय उपरांत करना है, नहीं तो प्रलय आएगी।

Trending Videos

कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री द्वारा एक मोटिवेशनल स्पीच में बताया गया कि सपने देखकर उन्हें पूरा और साकार करना ही एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए। जबकि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा बताया गया कि धर्म की रक्षा के लिए आवाज उठाना चाहिए।
विज्ञापन

अगर प्रशासन मदद नहीं करता है तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  से मिलकर अपना विचार व्यक्त किया जाएगा। अगर संवैधानिक पद पर होने के बावजूद मुख्यमंत्री मदद नहीं करेंगे तो 18 लाख नागा साधुओं के साथ रुद्राभिषेक अवश्य करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें