फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: महिला ने सिपाही पति को प्रेमिका संग पकड़ा, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार

Mon, 18 Jul 2022 06:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पीड़ित महिला का आरोप है कि पुलिस ने सिपाही पति और उसकी प्रेमिका को छोड़ दिया, जबकि उसके भाई और भांजे को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के फरह में एक महिला ने अपने पति को प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। उसने पति और प्रेमिका की पिटाई कर दी। उसका आरोप है कि थाना फरह पुलिस ने सिपाही और उसकी प्रेमिका को छोड़ दिया, जबकि पत्नी के भाई और भांजे को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। पत्नी ने एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


थाना फरह में तैनात 2011 में भर्ती हुए सिपाही निवासी फिरोजाबाद का विवाह करीब 19 साल पहले हुआ था। उसकी पत्नी को सूचना मिली कि पति अपनी प्रेमिका के साथ परखम चौराहे पर किराये के मकान में रह रहा है। पत्नी अपनी सास, भाई और भांजे के साथ मकान पर पहुंची। पत्नी ने यहां पर जमकर हंगामा किया। 

पति और प्रेमिका को पीटा 

पत्नी ने पति और उसकी प्रेमिका की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को थाने ले आई। यहां पर रविवार देर रात तक दोनों पक्ष में समझौता के प्रयास हुए, लेकिन बात नहीं बन सकी। आरोप है कि पुलिस ने सिपाही का बचाव करते हुए प्रेमिका के साथ छोड़ दिया। जबकि पत्नी के भाई श्यामसुंदर और भांजे टिंकू को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया।  

Trending Videos
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने सोमवार को एसएसपी अभिषेक यादव के समक्ष पेश होकर अपना दुखड़ा रोया। एसएसपी ने आश्वस्त किया कि न्याय होगा। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि सिपाही के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले में जांच चल रही है।

11 दिन से चल रहा है सिपाही गैर हाजिर

प्रभारी निरीक्षक राजकमल सिंह ने बताया कि सिपाही पिछले  11 दिनों से गैर हाजिर चल रहा है। उसके खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। जांच के बाद उस पर गैरहाजिर रहने के मामले में भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपनी रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी है। पीड़ित की तहरीर मिलने पर सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें