यहां का है मामला
हरियाठेर निवासी सनोज कुमार प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार को अपनी पत्नी को ढोलना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां रिसेप्शन पर बैठी एएनएम सरोज ने प्रसूता को डिलीवरी रूम में भर्ती कर लिया। इसके बाद उसके परिजनों से रुपये की मांग करने लगी। जब उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया तो बोलने लगी कि कहीं भी ले जाओ। पैसा तो हर जगह लगाता है। सरकारी अस्पताल में तो कम ही लग रहा है।
ये भी पढ़ें - UP: पति के पेट में घोंपा चाकू...आंतें निकल आईं बाहर, गैर के प्यार में अंधी पत्नी ने कर दिया बड़ा कांड
परिजनों ने बना लिया वीडियो
परिजनों ने एएनएम का रुपये मांगते हुए वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जैसे ही वीडियो प्राप्त हुआ। तुरंत विभाग हरकत में आ गया। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि एनएनएम का प्रसव के बदले रुपये मांगने का वीडियो संज्ञान में आया है। रुपये मांगने वाली एएनएम को सस्पेंड कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें - UP Weather: खत्म हुआ मानसून का इंतजार...अगले दो दिन बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग का नया अपडेट