फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: शीतगृह पर हाईटेंशन लाइन से छू गई सीढ़ी, युवक की माैत; परिजनों ने किया हंगामा

Wed, 05 Feb 2025 08:41 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

घटना की जानकारी होते ही परिजन शीतगृह पर पहुंच गए। मुआवजे को लेकर हंगामा करने लगे। शव रखकर प्रदर्शन किया।
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बरहन में गांव नगला गोल स्थित शीतगृह की पुताई कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। लोहे की सीढ़ी की पाइप हाईटेंशन लाइन के तार से छू जाने से हादसा हुआ। पता चलने पर पहुंचे परिजन ने शव को शीतगृह परिसर में रखकर मुआवजे के लिए हंगामा किया।
विज्ञापन


नगला गोल निवासी सुमित उर्फ भोला (23) ने पुताई का ठेका लिया था। मंगलवार से सुमित के साथ उसका भाई सुशांत, सोनू, विमल, संदीप, अमन, समीर और नितिन लगे थे। बुधवार दोपहर चहारदीवारी की पुताई हो रही थी। दीवार की ऊंचाई अधिक होने के कारण सुमित उर्फ भोला लोहे की सीढ़ी पर चढ़कर पुताई कर रहा था। इस दौरान सीढ़ी टूट गई।

सुमित टूटी सीढ़ी की वेल्डिंग करवाने कोल्ड के पीछे गया था। सीढ़ी ले जाते समय सीढ़ी हाईटेंशन लाइन के तार में छू गई। सुमित करंट लगने से गिर गया। सभी उसे टूंडला के एफएच मेडिकल काॅलेज लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


परिजन शव लेकर कोल्ड स्टोरेज पर आए और वहीं रखकर मुआवजे के लिए हंगामा करने लगे। इस दौरान उसके जिंदा होने की आशंका पर परिजन उसे दोबारा उठाकर मेडिकल कॉलेज ले गए। मगर मृत घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें