आगरा के सिकंदरा में कारोबारी उदित बजाज की पत्नी अंजलि की हत्या उसकी इकलौती बेटी और उसके दोस्त का हाथ था। आरोपी प्रखर वैसे तो 12वीं पास है, लेकिन उसने हत्या की साजिश पेशवर अपराधी से भी दो कदम आगे की सोच रखकर रची थी। हत्या के बाद कारोबारी की बेटी और प्रखर ने दृश्यम फिल्म की तरह पुलिस से बचने का प्लान भी बनाया था, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके।
हत्या वाले दिन बेटी प्रेमी के साथ जाने का नाटक कर घर से निकलकर कॉलोनी के पास पार्क में जाकर बैठ गई। मां को फोन कर सिकंदरा के गांव ककरैठा में वनखंडी महादेव मंदिर के पास बुलाया। प्रेमी को अपना व्हाट्सएप एक्सेस देकर उससे लोकेशन भी शेयर करा दी। साथ में पिता उदित बजाज पहुंचे तो प्रखर ने बेटी को इंस्टाग्राम पर कॉल कर बताया और बेटी ने पिता को फोन कर कैलाश मोड़ के पास हाईवे पर आने के लिए बोला। उदित अंजलि को छोड़कर बेटी को लेने चले गए।
ये भी पढ़ें - अंजलि हत्याकांड: प्रखर ने जानें क्यों रची हत्या की साजिश, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह; बेटी ने भी दिया साथ