फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजलि हत्याकांड: बेटी के 12वीं पास दोस्त ने बनाया हत्या का ऐसा प्लान, पुलिस भी चकराई; जंगल में मिली थी लाश

Sat, 10 Jun 2023 07:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

कारोबारी की पत्नी की हत्या का प्लान 12वीं पास युवक ने बेहद शातिराना तरीके से बनाया। वो तीन दिन पहले ही घर से निकल गया था। आरोपी युवक ने इस प्लान में कारोबारी की बेटी का सहयोग लिया था।
 
विज्ञापन
अंजलि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कारोबारी उदित बजाज की पत्नी अंजलि की जान लेने का आरोपी प्रखर गुप्ता भले ही इंटरमीडिएट पास है, लेकिन उसने हत्या की साजिश बेहद शातिराना तरीके से रची थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वह तीन दिन पहले केदारनाथ दर्शन करने जाने की कहकर घर से निकल गया था। वह जिस व्हाट्सएप नंबर से चैट कर रहा था वह अंजलि की बेटी का था। उसकी नंबर से लोकेशन भेज कर अंजलि को जंगल में बुलाया था। अंजलि को लगा कि उसकी बेटी भी प्रखर के साथ जंगल में है। इसीलिए वह चली गई। वहां प्रखर ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी।

जंगल में मिली थी लाश 

भावना अरोमा, शास्त्रीपुरम निवासी उदित बजाज का जूते के धागे का कारोबार है। उनकी पत्नी अंजलि की बुधवार को हत्या की गई थी। वह घर से निकली बेटी को तलाश करने गईं थीं। बृहस्पतिवार शाम को उनका शव सिकंदरा स्थित गांव ककरैठा के जंगल में वनखंडी महादेव मंदिर के रास्ते पर मिला था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  शादी के 28 दिन बाद युवक की मौत: पत्नी को मायके छोड़कर आया, सो गया कमरे में; फिर नहीं उठा

बेटी से मिला अहम सुराग 

पुलिस को कारोबारी की बेटी से इसका सुराग मिला था। पुलिस के मुताबिक, अंजलि की हत्या उसकी बेटी के दोस्त दयालबाग स्थित अपर्णा रिवर व्यू निवासी प्रखर गुप्ता ने की है। वह फरार हो गया है। पुलिस की छह टीमें आरोपी की तलाश में लगी हैं।
मां से कहा-मैं केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहा हूं।

ये भी पढ़ें -  'साहब मैं जिंदा हूं...पति के साथ सुरक्षित हूं': पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची युवती, बोली- घरवालों से खतरा
विज्ञापन

आरोपी की तलाश में लगाई गईं दो टीम 

पुलिस ने बताया कि प्रखर गुप्ता का नाम सामने आने के बाद उसके घर पर दबिश दी गई। घर में प्रखर की मां मिलीं। उन्होंने बताया कि बेटा केदारनाथ दर्शन के लिए गया है। तीन दिन पहले घर से निकला था। पुलिस को बुधवार सुबह प्रखर की लोकेशन आगरा में मिली थी। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में लग गई। दिल्ली और उत्तराखंड में लोकेशन मिलने पर दो टीमें दोनों जगह तलाश में लगी हैं।

ये भी पढ़ें -  मथुरा: दिनदहाड़े अधिवक्ता के अपहरण का प्रयास, भीड़ देख भागे कार सवार; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें