दोस्तों से खर्च कराकर पूरे करता शौक
थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि प्रखर के बारे में कई जानकारी मिली हैं। उसने कई लड़कियों से दोस्ती कर रखी थी। मगर, कारोबारी की बेटी से प्यार का नाटक उसके ज्यादा नजदीक आया था। वह अपने दोस्तों से ही खर्च कराकर अपने शौक पूरे करता था। पुलिस ने कारोबारी की बेटी से कई घंटे पूछताछ की। इसमें पता चला कि 19 मार्च को उसकी मां को प्रखर से संबंध का पता चला।
मां ने देख लीं थी चैट व फोटो
उसकी मां ने मोबाइल में व्हाट्सएप पर चैट और फोटो देख लीं थी। इस पर बेटी से मोबाइल छीन लिया। वह बात नहीं कर पा रही थी। एक महीने बाद मां ने परीक्षा की तैयारी के लिए मोबाइल दे दिया। मगर, व्हाट्सएप नहीं ऑन करने दिया। प्रखर ने इंस्टाग्राम पर कई नाम से आईडी बना रखी थीं। वह एक आईडी से कारोबारी की बेटी से बात करता था। इसलिए आरोपी के मोबाइल को कब्जे में लिया गया है। इसे जांच के लिए भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ेंः- शादीशुदा से युवती को हुआ इश्क: गर्भवती होने पर मिला ये सिला..समाज के ताने सुन कब्रिस्तान में बेटी को दिया जन्म
पुलिस ने परिचितों से ली जानकारी
पुलिस ने आरोपी प्रखर के दोस्तों और शिक्षकों से भी पूछताछ की। इसमें पता चला कि वह लड़कियों से दोस्ती करता है। इसके लिए हर हथकंडे अपनाता है। दोस्ती के बाद बाइक पर घुमाता था। जिम भी लेकर जाता था। इस कारण लड़कियां प्रभावित हो जाती थीं।
बेटी से मिलने नहीं आए घरवाले
मां की हत्या की साजिश में बेटी भी शामिल थी। यह पता चलने पर घरवालों ने उससे दूरी बना ली है। एक तरफ कारोबारी ने पत्नी को खो दिया तो दूसरी तरफ बेटी पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस की पूछताछ के दौरान उससे मिलने भी कोई नहीं आया। महिला पुलिसकर्मी ही उसके पास बैठी रहीं।
यह भी पढ़ेंः- रिश्तों को किया शर्मसार: भतीजा धमकाकर चाची के साथ करता रहा गंदा काम, जो बताया उसे सुनकर पुलिस के भी उड़े होश