फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दन्नाहार क्षेत्र में जगार होने पर भागे पशु चोर

Mon, 11 Sep 2023 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार क्षेत्र में जगार होने पर भागे पशु चोर
विज्ञापन

- पुलिस ने पीछा कर एटा क्षेत्र से बरामद की तीन भैंस
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। रविवार की रात पशु चोरों ने दन्नाहार क्षेत्र के कई गांव में पशु चोरी की कोशिश की। जगार होने के बाद पशु चोर भागने लगे तो पुलिस ने पीछा शुरू कर दिया। जनपद एटा क्षेत्र में पशु चोर गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस एक मृत और दो जीवित भैंस बरामद कीं।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र में रविवार डीसीएम लेकर आए पशु चोरों ने गांव पुखरा, उझैया आदि गांव में पशु चोरी की कोशिश की। जगार होने पर वहां कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद गांव कपूरपुर निवासी मीना देवी के घर से से एक भैंस खोलने के बाद डीसीएम में लाद ली। महिला ने जागने के बाद शोर मचाया तो पशु चोर भागने लगे। इसके बाद पशु चोरों ने औंछा क्षेत्र के गांव दूल्हापुर निवासी सत्यवीर और अशोक कुमार की भैंस चोरी कर गाड़ी में लाद ली। इस बीच सूचना पर दन्नाहार पुलिस ने दो वाहनों से पीछा करना शुरू कर दिया। पशु चोर जनपद एटा की सीमा में प्रवेश कर गए। पीछा करने के दौरान पुलिस के एक प्राइवेट वाहन को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने पीछा नहीं छोड़ा तो पशु चोर जैथरा क्षेत्र में डीसीएम छोड़ कर भाग गए। दन्नाहार पुलिस वाहन को थाने ले आई। इसमें एक भैंस की मौत हो गई थी। वहीं दो भैंस जीवित हैं। हालांकि कार्रवाई के संबंध में पुलिस अभी कोई जानकारी नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें