फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: परंपरागत तरीके से मनाई गई कान्हा की छठी

Mon, 11 Sep 2023 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
परंपरागत तरीके से मनाई गई कान्हा की छठी
विज्ञापन

-घरों के साथ मंदिरों पर आयोजित हुए कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी/किशनी। भगवान कन्हैया की छठ पर अलग-अलग स्थानों सामूहिक रूप से कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। घरों में कान्हा की छठ पर विशेष पूजा कार्यक्रम हुए तो वहीं बधाई गीतों पर महिलाओं को थिरकते हुए देखा गया। कुछ स्थानों पर सामूहिक रूप से भंडारे का आयोजन हुआ। बच्चों को भोजन कराया गया।
शहर के करहल रोड स्थित मंदिर श्री द्वारिकाधीश महाराज में सोमवार की शाम भगवान कन्हैया की छठी सामूहिक रूप से मनाई गई। यहां यज्ञसैनी हलवाई जाति समाज के लोगों ने विशेष भंडारे का आयोजन भी किया। महिलाओं को बधाई गीतों पर झूमते हुए देखा गया। यहां देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा। यहां कार्यक्रम में ज्ञान गुप्ता, नारायण गुप्ता, सुभाष गुप्ता, पुरुषोत्तम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशनी के सदर बाजार शिवेंद्र पैलेस के सामने जन्माष्टमी पर नगर के युवाओं द्वारा धूमधाम के साथ दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोमवार को कान्हा की छठी पर युवाओं द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का दोपहर से लेकर देर शाम तक लोगों को पूड़ी और सब्जी का प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर आकाश कश्यप, शिवम कश्यप, मनोज, कश्यप आशु, जीतू,मुकेश अनिल कश्यप, सौरव गुप्ता का सराहनीय सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें